New GST Rates List 2025 Live: एसी, टीवी, कार, बिस्किट, नूडल्स... जीएसटी कटौती के बाद कितना हो रहा है फायदा, देखिए हर डिटेल
जीएसटी के नए रेट सोमवार से से लागू हो गए हैं। सरकार का दावा है कि 99 फीसदी चीजों पर जीएसटी के रेट कम कर दिए गए हैं और लोगों को त्योहारी सीजन में काफी राहत दी गई है। खानों पीने की चीजों से लेकर कार तक सस्ती हो गई है। यहां हम आपको विभिन्न सामान पर जीएसटी की नई लिस्ट के साथ हर अपडेट दे रहे हैं।
New GST Rates September Live Updates: मोदी सरकार ने फेस्टिव सीजन पर लोगों को बड़ी राहत दी है। सोमवार को नवरात्रि शुरू होने के साथ ही जीएसटी के नए रेट भी लागू हो गए। इसके साथ ही कई चीजें सस्ती हो गई हैं। इनमें खाने-पीने की चीजों के अलावा कार, टीवी और बाइक शामिल हैं। त्योहारी सीजन में लोग इन चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन कुछ चीजें महंगी भी हो गई हैं। मसलन 2,500 रुपये से महंगे कपड़ों पर अब 18% जीएसटी लगेगा जो पहले 12% था। यहां जानिए जीएसटी रेट्स से जुड़ा हर अपडेट...